बलरामपुर -सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन

by | Aug 6, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीसंगठित होने के लिए सकरात्मक सोंच जरूरी है -: विजय आजाद जी जनपद बलरामपुर सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी द्वारा आयोजित किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़,सीतापुर,राय बरेली, प्रयागराज,इलाहाबाद,आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने अपने बिचारो को प्रकट किया विजय आजाद राय बरेली ने कहा कि संगठित होने के लिए समाज में सकरात्मक सोंच विकसित करना जरूरी है सभी संगठन को आमन्त्रित किया जाए संगठित होने के लिए एवं समाज के विकास के लिए विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाया जाए ओंमप्रकाश ने कहा कि हम सबको अपने लोगों का भरपूर मदद करना चाहिए गरीब बच्चों को शिक्षा में सहयोग करना चाहिए हमारा समाज अभी भी गरीबी अशिक्षा का मार झेल रहा है क्योंकि समुदाय में आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है रामहित भारती ने कहा कि सभी संगठनों को एक साथ होकर काम करना चाहिए एवं पासी समाज सकरात्मक और रचनात्मक बिचार धारा के साथ राष्ट्र को मुख्य धारा से जोड़ना होगा शिक्षित समाज ही विकास कर सकता है पासी समाज को ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाया जाऐकार्यक्रम में ओंमप्रकाश, विश्राम पासवान, रामहित भारती, रामकुमार भारती, सुरेश पासवान , प्रमोद कुमार पासवान,नन्द लाल,अजय कुमार पासवान, निर्मल कुमार राजवंशी,विजय आजाद, राहुल वर्मा,आदि लोगों ने प्रतिभाग किया ।इसी के साथ राम कुमार भारती जी ने कहा कि सभी ने अपने अपने विचारों को मीटिंग में अच्छे से बताया इसी के साथ श्री भारती जी ने मीटिंग का समापन किया गया ।