अयोध्या -उभरते हुए व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में मौत

by | Aug 6, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अयोध्या थाना पुरा कलंदर क्षेत्र के इटौरा चौराहा के नवयुवक व्यवसाई की सड़क दुर्घटना मे मौत,दुकान का सामान लेने जा रहे व्यवसाई की सड़क दुर्घटना में मौत, पिपरी टोल प्लाजा के लगभग डेढ़ सौ मीटर आगे अनूप कुमार तिवारी (उर्फ जग्गू) पुत्र गौतम प्रकाश तिवारी 27 वर्ष का एक्सीडेंट हो गया जिसको लोगों के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रिफर कर दिया परिजनों ने आनन-फानन में वहां से लेकर निकले और रास्ते में ही अनूप कुमार तिवारी ने दम तोड़ दिया जिससे परिवार में कोहराम मच गया बताते चलें कि व्यवसाई अनूप कुमार तिवारी (उर्फ जग्गू ) जय मां दुर्गा पराग डेयरी चलाता था दुकान का सामान लेने जा रहे थे की बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मारी गाड़ी नंबर यूपी 42 एल 8810 हैदरगंज निवासी था ग्रामीणों के मुताबिक दोनों की हालत गंभीर थी।