संवाददाता ।मलिहाबाद लखनऊ पुलिस से बेखौफ चोरों ने मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र की भतोइया चौकी से मात्र 200 मीटर दूरी पर भतोइया गांव को निशाना बनाते हुए दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लाखों के जेवर व नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार रात भतोइया गांव में चोरों ने रामकुमार सिंह पिता स्व0 हरिपाल सिंह के घर को निशाना बनाते हुए घर के मेन दरवाजे में लगे ताले को ठोकर मारकर घर के अंदर प्रवेश कर कमरे में रखें बक्से व अलमारियों में रखें एक सोने का हार, सोने का झाला, गले का मंगलसूत्र ,चांदी की जोड़ी पायल सहित लगभग ढाई लाख रुपयों के जेवरात व नगदी सहित बक्से लेकर चोर वहां से रफूचक्कर हो गए ।इसके बाद इसी गांव में दूसरी जगह चोरों ने जुम्मन पिता भोंदू के घर से पीछे से दीवार व सीड़ियों के सहारे घर में दाखिल होकरघर में रखे आभूषण जिनकी कीमत लगभग 40 हजार रुपए है । जो कि लेकर चोर फरार हो गए सुबह जब घर वालों ने देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ पड़ा है और घर का सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा है और अलमारी खुली हुई और और बक्से गायब है देखकर के होश उड़ गए ।और इधर उधर देखा तो सब सामान तितर-बितर पड़ा था जिसकी सूचना तुरंत पीआरवी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने तहकीकात कर उचित कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर देने की बात कहीसुबह जब घर वालों ने इधर-उधर देखा तो वहीं 100 मीटर दूरी स्थित खेत में खाली बकसे पड़े मिले ।सुबह चोरी के संबंध में मलिहाबाद थाना प्रभारी नित्यानंद ने बताया कि चोरी की सूचना मिलते हीमौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल कर ।पीड़ित परिवार से लिखित तहरीर दी गई पुलिस पुलिस ने आश्वासन दिया कि मिली तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है ।
लखनऊ -राजधानी में बेखौफ चोर।मलिहाबाद पुलिस को चोरों ने दी चुनौती

