बैग के साथ गरीबों को निशुल्क राशन वितरण किया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में आज सरकारी राशन की दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित कर पात्र राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को बैग के साथ अन्न वितरित किया गया सरकारी दिशा निर्देशों के तहत विशिष्ट व्यक्तियों व अधिकारियों की उपस्थिति में कोटे की दुकानों पर पंडाल लगाकर पात्र लाभार्थियों को राशन के साथ ही मिष्ठान भी वितरित किया गया बिसवां ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरवा दासापुर, ग्राम पंचायत कटिया , ग्राम पंचायत तेंदुवा ग्राम पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक रामपाल यादव ने शिरकत की लाभार्थियों और ग्रामीणों को उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेकों कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जिससे करोड़ों गरीब परिवार लाभान्वित हो रहे हैं उन्होंने लोगों से अपील की कि आने वाले समय में आपसी भेदभाव बुलाकर सभी लोग गरीबों दलितों पिछड़ों और किसान मजदूरों का कल्याण करने वाली भारतीय जनता पार्टी का साथ दें इस अवसर पर प्रधान मोहम्मद सत्तार कोटेदार नैपाल कुमार कोटेदार अवधेश शुक्ला दुर्गेश शुक्ला कोटेदार महेश यादव आरिफ खान जगदीश यादव सहित काफी संख्या में राशन कार्ड धारक उपस्थित रहे
सीतापुर -बैग के साथ गरीबों को निशुल्क राशन वितरण किया गया प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत

