दबंगो ने सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटा, प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर।मानपुर(सीतापुर)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम प्रधान ने पंचायत की भूमि पर लगे पेड़ों के काटने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।ग्राम पंचायत तेंदुवा के प्रधान खगेश्वर दयाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि ग्राम सभा के मजरा चम्पापुर के उत्तर गोशाला की जमीन पर यूकेलिप्टस, आम,नीम व शीशम के पेड़ थे। बुधवार को गांव के ही छोटेलाल, राजू, रामरतन व श्याम लाल ने एक राय होकर चालीस पेड़ यूकेलिप्टस के काटकर बेच लिए। शुक्रवार को भी इनलोगों ने तीन पेड़ आम व नीम के पेड़ पर आरा चलवा दिया। प्रधान का कहना है कि पंचायत का मुखिया होने के नाते मैंने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच की बात कर रही है।
सीतापुर -दबंगो ने सरकारी जमीन पर लगे पेड़ों को काटा, प्रधान ने पुलिस को दी तहरीर

