लखनऊ -गिरफ्तार आतंकियों को कोर्ट में पेश किया, पहले पकड़े गए आतंकियों की कर रहे थे मदद

by | Jul 15, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

यूपी एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को गुरुवार को लखनऊ हाईकोर्ट में पेश किया गया है। ये आतंकी पहले गिरफ्तार किए गए मशीरुद्दीन व मिनहाज अहमद की मदद कर रहे थे।बता दें कि एटीएस ने बुधवार को अलकायदा से जुड़े तीन और लोगों को लखनऊ के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया था। इनके नाम शकील, मो. मुस्तकीम व मो. मुईद बताए गए हैं। एटीएस का दावा है कि ये तीनों 11 जुलाई को गिरफ्तार किए गए मिनहाज व मसीरूद्दीन द्वारा आतंकी वारदात के लिए रची जा रही साजिश में शामिल थे।अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों को पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था। इन तीनों पर मिनहाज को असलहे मुहैया कराने और उसकी मदद करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि राजधानी के बांस मंडी, वजीरगंज के शकील ने असलहों का प्रबंध कराने में अहम भूमिका निभाई। साथ ही आतंकी वारदात को अंजाम देने में लगे मिनहाज व मसीरूद्दीन की मदद भी कर रहा था।मदेयगंज खदरा के मुस्तकीम पर आरोप है कि उसे पूरी साजिश की जानकारी थी और वह इस आतंकी नेटवर्क का हिस्सा भी था। न्यू हैदरगंज, कैंपबल रोड के मुईद पर भी मिनहाज को पिस्टल उपलब्ध कराने का आरोप है। मुईद ने मुस्तकीम के माध्यम से मिनहाज को पिस्टल उपलब्ध कराई थी।