मानपुर सीतापुर)। पुलिस ने गश्त के दौरान थाने के टॉप-10 हिस्ट्रीशीटर को एक नाजायज असलहे के साथ धर दबोचा है। पुलिस के मुताबिक मानपुर थाने में उसके खिलाफ 14 मुकदमे दर्ज हैं। विधिक कारवाई कर उसे जेल भेजा गया।थाना प्रभारी अवध राज सिंह सेंगर ने बताया पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना परअहम्मदपुर इटदहा मोड़ से एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। पूछने पर उसने अपना नाम गया प्रसाद पुत्र रामपाल निवासी कैमहरा बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अदद तीन सौ पंद्रह बोर तमंचा व एक जिंदा कारतूस मिली। एसओ ने बताया गया प्रसाद थाने का टॉप 10 लुटेरा, नकबजन व हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राजबहादुर, हेड कांस्टेबल बालेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अवधेश कुमार शामिल रहे।
सीतापुर -मानपुर पुलिस ने टॉप- 10 अपराधी को धर दबोचा

