लखनऊ -दुकानों पर छापा, 18 नमूने सील

by | Aug 8, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

राजधानी के विभिन्न ब्लाकों में निकली कृषि विभाग की चार टीमों ने रविवार को यूरिया के थोक व खुदरा कारोबारियों की दुकान व गोदामों पर छापा मारा। आकस्मिक छापे की इस कार्रवाई से खाद करोबारियों में खलबली मच गई। कई लोग तो छापे की जानकारी मिलते ही दुकाने बंद करके भाग गए। इस दौरान चारों टीमों ने 64 स्थानों पर छापे मारे और 18 नमूने सील किए। जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने 16 दुकानों पर छापे मार कर यूरिया के नौ संदिग्ध नमूने लिए। एक को कारण बताओ नोटिस दिया। वहीं जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनय सिंह ने 19 छापे में चार नमूने लिए। उप निदेशक कृषि सीपी श्रीवास्तव आठ छापे मारे चार नमूने लिए। इस दौरान चार दुकानदार को चेतावनी और एक को कारण बताओ नोटिस भी थमाया गया।