लखनऊ टी.बी. अस्पताल में हो रहे कोविड 19 टीकाकरण में जमकर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां,

by | Aug 10, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

लखनऊ : थाना ठाकुरगंज के अन्तर्गत टी.बी. अस्पताल में हो रहे कोविड 19 टीकाकरण में जमकर उड़ाई जा रही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां, न ही यहाँ के स्टाफ में है कोरोना को लेकर कोई भी जागरूकता दूसरो को मास्क की सलाह देने वाले खुद ही मास्क पहनना अच्छा नहीं समझते हैं। कोविड 19 टीकाकरण के लिए आ रहे लोगों से करते हैं अभृतापूर्वक व्यवहार, जहाँ एक तरफ उत्तर प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सवास्थ्य सेवाओं को बेहतर से बेहतर बनाने का निरन्तर प्रयास कर रहे है। तो वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ सवास्थ्य विभाग के किये गये बड़े बड़े दावो को अपने पैरों तले कुचलने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। बदइन्तजामी का तो ये हाल है की कोविड19 टीकाकरण के आ रहे लोग भीड़ की वजह से एक के ऊपर एक गिरे जा रहे है लेकिन अस्पताल प्रशासन बेपरवाह, अगर इस भीड़ में कोई कोविड संक्रमित हुआ और उससे कई और लोग संक्रमित हो गये तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? क्या कोरोना पूरी तरह से खत्म हो गया हैं ? अगर नहीं तो ये लापरवाही क्यों।