ओंकार नाथ चौधरीबच्चों के खेल कूद एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए – : रामहित भारती जनपद बलरामपुर सामाजिक जागरुकता कार्यक्रम का आन लाइन आयोजन किया गया इस कार्यक्रम को ग्रामीण बौद्ध कल्याण सेवा संस्थान के संस्था प्रमुख ओंकार नाथ चौधरी द्वारा आयोजित किया गया श्रावस्ती, बलरामपुर, लखनऊ, उन्नाव, प्रतापगढ़,सीतापुर,राय बरेली, प्रयागराज,इलाहाबाद,आदि जनपदों से पासी समाज के साथी ने अपने अपने बिचारो को प्रकट किया धीरज कुमार रायबरेली ने कहा कि संगठित होने के लिए समाज में सकरात्मक सोंच विकसित करना जरूरी है सभी संगठन को आमन्त्रित किया जाए संगठित होने के लिए एवं समाज के विकास के लिए विभिन्न संगठनों को एक मंच पर लाया जाए ओंमप्रकाश ने कहा कि हम सबको अपने लोगों का भरपूर मदद करना चाहिए गरीब बच्चों को शिक्षा में सहयोग करना चाहिए हमारा समाज अभी भी गरीबी अशिक्षा का मार झेल रहा है क्योंकि समुदाय में आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है रामहित भारती ने कहा कि सभी संगठनों को एक साथ होकर काम करना चाहिए एवं पासी समाज सकरात्मक और रचनात्मक बिचार धारा के साथ राष्ट्र को मुख्य धारा से जोड़ना होगा शिक्षित समाज ही विकास कर सकता है पासी समाज को ग्राम स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक मजबूत बनाया जाऐकार्यक्रम में ओंमप्रकाश, रामहित भारती, रामकुमार भारती, सुरेश पासवान, धीरज कुमार रविन्द्र सिंह रावत, सतीश पासवान, कृष्ण कुमार, संजू रावत, राम अक्षयवर आदि लोगों ने प्रतिभाग किया ।इसी के साथ राम कुमार भारती जी ने कहा कि सभी ने अपने अपने विचारों को मीटिंग में अच्छे से बताया इसी के साथ श्री रविन्द्र सिंह रावत ने मीटिंग का समापन किया गया ।
बलरामपुर -बच्चों के खेल कूद एवं शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए – : रामहित भारती

