यूपी -स्वतंत्रता दिवस पर सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों में 75 घंटे लगेगी गांधी आश्रम की प्रदर्शनी

by | Aug 10, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

75वां स्वतंत्रता दिवस इस बार कुछ खास होगा। इस दिवस को यादगार बनाने के लिए केंद्र सरकार के निर्देश पर गांधी आश्रम द्वारा सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 75 घंटे की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी के साथ ही यात्री जरूरत की चीजें खरीद कर भी ले जा सकते हैं। इस प्रदर्शनी के लिए रेलवे कोई किराया नहीं लेगा। यह प्रदर्शनी आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देना है। प्रदर्शनी के सम्बंध में रेल मंत्रालय से पत्र मिलने के बाद गोरखपुर जंक्शन प्रबंधन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रबंधन जंक्शन परिसर में उन्हें जगह उपलब्ध कराने के लिए ऐसे स्थान का चयन कर रहा है जहां से किसी अन्य को परेशानी न हो और यात्री हो या आमजन, कोई भी इस प्रदर्शनी को देखने के साथ ही अपनी इच्छानुसार जरूरत की कोई चीज भी खरीद सकें। इसे प्लेटफार्म के बाहरी वाले हिस्से में लगाया जाएगा ताकि आम लोगों को प्रदर्शनी देखने में दिक्कत न आए। स्वतंत्रता दिवस की तस्वीरें भी लगेंगीइस प्रदर्शनी में हैंडलूम की वस्तुएं, सूती के कपड़े, चादरे, तौलिया और अन्य जरूरी वस्तुओं के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से जुड़ी हुई तस्वीरें भी लगाई जाएंगी। इस प्रदर्शनी को अधिक से अधिक लोग देख सकें इसके लिए इसमें प्रवेश करने के साथ ही निकलने के लिए भी बेहतर चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा।14 की शाम को लग जाएंगे स्टॉलजंक्शन पर 14 अगस्त की शाम से ही प्रदर्शनी लग जाएगी। यह प्रदर्शनी अगले तीन दिन और तीन घंटे तक यानी 75 घंटे के लिए रहेगी। 17 की शाम को प्रदर्शनी का समापन होगा।