क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव के लापता होने को लेकर अमानीगंज में राजनौतिक सरगर्मी तेज विधायक गोरखनाथ बाबा की अगुवाई में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमानीगंज पवन सिंह समेत दर्जनभर प्रधानों ने की एसएसपी शैलेश पांडे से मुलाकात*अयोध्या*अमानीगंज विकासखंड के कोटिया गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव के रुदौली कोतवाली के भेलसर चौराहे से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में अमानीगंज ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन कुमार सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या शैलेश पांडे से मुलाकात कर शीघ्र ही मिशन यादव को सकुशल बरामद कराए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेशपांडे ने बिधायक गोरखनाथ बाबा और पवन कुमार सिंह की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही मिशन यादव को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा उन्होंने बताया कि इसके लिए रुदौली और खंडासा में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया है और आने वाले 24 घंटे के अंदर मिशन यादव को सकुशल बरामद कर लिया जाएगाइसके पहले मिल्कीपुर के भाजपा विधायक गोरखनाथ बाबा की अगुवाई में भाजपा नेता शीतला प्रसाद बाजपेई शंभू सिंह प्रधान अखंड पांडे प्रधान अजीत गुप्ता प्रधान प्रदीप मिश्रा प्रधान गंगा यादव प्रधान प्रतिनिधि मगन सिंह प्रधान गौतम सिंह समेत दर्जनों की संख्या में लोगों ने कोटिया गांव पहुंचकर मिशन यादव के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि शीघ्र ही सकुशल मिशन यादव अपने घर पहुंच जाएंगे आपको बताते चलें कि खंडासा थाना क्षेत्र के कोटिया गांव से निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव 7 अगस्त को अपने घर से लखनऊ जाने के लिए निकले थे परिजन उन्हें लेकर रुदौली के भेलसर चौराहे पर छोड़ कर घर आए लेकिन उसके बाद से उनका मोबाइल फोन बंद जा रहा है किसी अनहोनी की आशंका में परिजनों ने रुदौली कोतवाली में 8 अगस्त को मामले में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी लेकिन अब तक मिशन यादव का कहीं कोई अता पता नहीं चल सका है अमानीगंज के ब्लाकप्रमुख चुनाव में मिशन यादव पवन सिंह के समर्थन में थे जिसको लेकर पवन सिंह का खेमा राजनीतिक रूप से सक्रिय हो गया है मिशन यादव रुदौली विधायक रामचंद्र यादव के करीबी बताए जा रहे हैं
अयोध्या -क्षेत्र पंचायत सदस्य मिशन यादव के लापता होने को लेकर अमानीगंज में राजनौतिक सरगर्मी तेज

