अयोध्या -जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में हुआ जलभराव लोग परेशान

by | Aug 11, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

जल निकासी की व्यवस्था न होने से गांव में हुआ जलभराव लोग परेशान मिल्कीपुरअयोध्यामिल्कीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत पाराधमथुआ पूरे ज्वाला पाठक गांव में लोगों के दरवाजो पर पानी भरा होने के कारण आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है । पानी निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण नालियों का गंदा पानी लोगों के दरवाजे से होकर बह रहा है जिससे लोग काफी परेशान हैं। इस पानी के चलते घरो में रह रहे लोग भी परेशान है क्योंकि पानी से दुर्गंध आ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण नाली का गंदा पानी गली व लोगों के दरवाजे पर भरा रहता है। इसके कारण आने जाने में काफी कठिनाई होती है और दुर्गंध भी आती रहती है। ग्रामीणों ने नाली बनवाने की मांग कई बार संबंधित अधिकारियों से की थी लेकिन अभी तक नाली का निर्माण नहीं हो पाया जिसके चलते जलभराव की दिक्कत बनी हुई है।ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान द्वारिका प्रसाद तिवारी ने बताया कि गांव में हुए जलभराव की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे मिली है फिलहाल गांव में हुए जलभराव का संज्ञान ले लिया गया है बरसात खत्म होने के बाद नाली निर्माण का कार्य करा दिया जाएगा। ताकि ग्रामीणों को परेशानियां ना हो उक्त नाली निर्माण का कार्य यदि पूर्व में कराया गया होता तो आज लोगों को जलभराव की दिक्कतों का सामना ना करना पड़ता।