समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को महंगाई और किसानों के मुद्दे को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के जरिए जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली होने, किसानों को उपज का न्यूनतम मूल्य दिलाने, गन्ने का बकाया भुगतान, महंगाई रोकने, रोजगार दिलाने आदि की मांग की गई। इस प्रदर्शन का एक मकसद सपाइयों का अपनी ताकत का प्रदर्शन करना भी है।बता दें कि 2022 के चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव से जहां सपा कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की।सपा ने इन चुनाव में भाजपा पर प्रशासन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। गुरुवार को सपाइयों ने जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर उनकी पुलिसकर्मियों से झड़प भी हुई।लखनऊ में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों ने झड़प भी हुई।बाराबंकी शहर स्थित गन्ना कार्यालय में सपा विधायक सुरेश यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता प्रदर्शन करने पहुंचे।इसी तरह रामसनेहीघाट में पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गयाइसी तरह रामसनेहीघाट में पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गयाइसी तरह रामसनेहीघाट में पूर्व मंत्री राजीव कुमार सिंह की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया सभी जिलों में किया प्रदर्शन।
यूपी – सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता महंगाई व किसानों के मुद्दे पर उतरे सपाइयों ने कराया ताकत का एहसास, जबरदस्त प्रदर्शन

