सकरन -सीतापुर| विकास खंड सकरन के एक कोटेदार द्वारा राशन कम दिये जाने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की विकास खंड सकरन की ग्राम पंचायत मडोर के मजरा गोडियनपुरवा के एक सैकडा से ऊपर कार्डधारकों ने मंगलवार की सुबह कोटेदार के बिरूद्ध प्रदर्शन करते हुये एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार रामजीवन पुत्र मातादीन महीने में केवल दो दिन ही राशन का बितरण करता है तथा कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट 5 किलो की जगह 4 किलो ही राशन दिया जाता है जो भी कार्डधारक इसका बिरोध करता है दबंग कोटेदार उसके साथ गाली गलौज व मारपीट करता है कोटेदार द्वारा राशन न बितरित किये जाने से नाराज नीलम देवी ,लल्ली ,ऊषा देवी,वनदेवी,रामकली,श्रीराम,किशोरी लाल ,बहादुर,रामखेलावन,विजय,हरिनाम,आदि समेत सैकडा से ऊपर कार्डधारकों ने गांव में प्रदर्शन कर कोटेदार के बिरूद्ध कार्यवाही किये जाने की मांग की हैइस सम्बबन्ध में जब जिला पूर्ति अधिकारी संजय सिंह से बात करने की कोशिश की गयी तो उनका फोन बन्द था
सीतापुर – कोटेदारों की मनमानी,राशन कटौती

