सीतापुर -संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से युवक की मौत

by | Aug 12, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

संदिग्ध परिस्थिति में जहर खाने से युवक की मौत●मानपुर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टममानपुर/सीतापुर। इलाके में एक युवक की जहर खाने से संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर मानपुर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बलदेवनगर मजरा मानपुर निवासी मिलन (26) पुत्र पच्चू रैदास लखनऊ में मजदूरी करता था। बीते बुधवार दोपहर एक बजे मिलन अपने घर आया था। पत्नी से हुई साधारण बातचीत के बाद वह स्थानीय बाजार कुछ सामान खरीददारी को चला गया। करीब चार बजे शाम विवेकानन्द स्कूल के पीछे मैदान में मिलन को लोगो ने पड़ा देखा। परिजनों को सूचना होने पर सभी लोग उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे। जहां पर इलाज से पूर्व चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मानपुर पुलिस ने मृतक के शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया। थाना प्रभारी मानपुर अवधराज सिंह सेंगर ने बाताया कि घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।