सीतापुर -दलित महिला को थाने से भगाये जाने व उसकी जमीन पर दबंगों से मिलकर अवैध कब्जा करवाये जाने के मामले में सकरन थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को न्यायालय ने किया तलब

by | Aug 12, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

सकरन -सीतापुर | सकरन थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक दलित महिला को थाने से भगाये जाने व उसकी जमीन पर दबंगों से मिलकर अवैध कब्जा करवाये जाने के मामले में सकरन थानाध्यक्ष व दो सिपाहियों को न्यायालय ने तलब किया है जानकारी के अनुशार सकरन थाना क्षेत्र के बेदनाथ पुरवा मजरा खजुरा निवासी रामभूखन की जमीन पर सर्वेश मौर्य,रामजीवन आदि ने विगत 28 फरवरी को जबरन कब्जा कर लिया था बिरोध करने पर दबंगों द्वारा दलित परिवार की पिटाई कर दी गयी थी उक्त मामले में रामभूखन की पत्नी अर्चना देवी का आरोप है कि दबंगों द्वारा किये गये अवैध कब्जा व मारपीट का शिकायती पत्र लेकर जब वह थाने गयी तो सकरन थानाध्यक्ष ने उनका शिकायती पत्र फाड दिया तथा जातिसूचक गालियां देते हुये थाने से भगा दिया आरोप है कि एसओ द्वारा धमकी दी गयी कि जो भी इस महिला की मदद करेगा उसका जीवन तबाह कर देगें थाने से भगाये जाने के बाद अर्चना ने डीएम,एसपी व मुख्यमंत्री तक को शिकायती पत्र दिया मगर कोई कार्यवाही न होता देख अर्चना देवी ने न्यायालय की शरण लेते हुये धारा 156 (3 ) व विशेष न्यायाधीश (एस.सी.एस.टी एक्ट) सीतापुर की कोर्ट में वाद दायर किया था जिसमें विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट सीतापुर रीता गुप्ता द्वारा 11 अगस्त को दिये गये आदेश मे सकरन एसओ पुष्पराज कुशवाहा आरक्षी रानू चौधरी,राहुल वर्मा को आगामी 3 सितम्बर को सीतापुर न्यायालय में तलब किया है