बलरामपुर -भारत देश का उभरता हुआ संगठन -: डा० नीलेश

by | Aug 12, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ओंकार नाथ चौधरीपासी वंश भारत देश का उभरता हुआ संगठन -: डा० नीलेश कुमार जीउत्तर प्रदेश के लखनऊ में लगभग 2 वर्ष पहले पासी वंश भारत जनकल्याण सेवा संस्थान की नींव रखी गई थी जो आज उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे भारत के कई राज्यो में उभरता हुआ संगठन नजर आ रहा है संगठन की नींव डॉ. नीलेश कुमार के द्वारा रखी गई थी डॉ.नीलेश कुमार संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम से जाने जाते है वहीं बड़े भाई की भूमिका निभा रहे राजीव पासी राष्ट्रीय प्रधान महासचिव जी जो अपनी मेहनत और लगन व निष्ठा भाव से संगठन को विस्तार रूप देने का कार्य कर रहे है संगठन में राष्ट्रीय महासचिव अजय कुमार चौधरी जी अन्य राज्यो में संगठन विस्तार की निर्णायक भूमिका रही है डॉ.नीलेश कुमार ने कहा कि समाज पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह संगठन का निर्माण किया गया है हमारा समाज कई वर्षों से गुलामी की जंजीरों में जकड़ा हुआ है कभी हमारे महापुरुष राजा महाराजा हुआ करते थे और आज हम बंधक होकर जीवन जीने को मजबूर है डॉ.नीलेश कुमार ने कहा कि पासी वंश भारत के सभी पदाधिकारियों को आश्वासन दिया हमे घबराना नहीं है हमे अपने समाज को जाग्रत करने के लिए निरंतर प्रयास करना है अब वो दिन दूर नहीं है जब देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी संगठन का परचम लहराएगा सभी पासी भाईयो को उनकी ताकत और एकता का अहसास दिलाना ही हमारा कर्तव्य है वहीं काम पासी वंश भारत अपने पदाधिकारियों को चिंगारी। में घी डालने का करना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है पासी वंश भारत का मुख्य उद्देश्य हमारे महापुरषों को पाठ्यक्रम में सामिल किया जाए हमारे राजा महाराजा की धरोहरों को बचाया जाए पासी वंश भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीलेश कुमार की जो पासी समाज। के प्रति जो ललक है हम सभी लोग मिलकर पासी समाज को इतना मजबूत करना है कि हर व्यक्ति की जुबान पर पासी वंश भारत संगठन का नाम हो उस दिन हम समझेंगे की हमारा समाज के प्रति कर्तव्य और उद्देश्य सफल हुआ जय पासी समाज