यूपी – 15 अगस्त को याद करते हुए और देश के महावीरों को सलामी

by | Aug 16, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

15 अगस्त के पावन अवसर पर हम सब कार्यकर्ता यूथ अगेंस्ट इंजस्टिस फाउंडेशन की तरफ से एक छोटा सा कार्यक्रम सीताकुंड, सुल्तानपुर के वनवासी छात्रावास में आयोजित किए थे। हमने कोविड गाइडलाइंस को निभाते हुए , कार्यक्रम शुरू किया जिसमें अखिल भारतीय विश्व परिषद की महिलाओं और बच्चों को अपने एनजीओ के बारे में अवगत कराया की हमारी फाउंडेशन क्या क्या काम करती है। इसके बाद इस महान दिन 15 अगस्त को याद करते हुए और देश के महावीरों को सलामी देते हुए सबके साथ राष्ट्रगान किया तथा अपना गौरव तिरंगा भी फहराया । आगे कार्यक्रम में हमने अपने फाउंडर पीयूष मोंगा सर और उनके दृढ़ संकल्प : रेप मुक्त भारत के बारे में बताया तथा उनके वर्तमान अभियान जो की साइकिल कैंपेन लद्दाख कारगिल तक है और इसके पीछे उनका जो लक्ष्य है , उसके बारे में भी बताया । आज़ादी की पचहत्तरवीं वर्षगाठ पर हमने महिलाओं से एक सवाल पूछा : की क्या वह वाकई आजाद है?जवाब में हमें सुनने मिला : की वह आज भी अकेले बाहर जाने से डरती हैं! उनसे अन्य प्रश्न भी किए तथा इसपर उनके विचार जानने की कोशिश की। इसके पश्चात हमने सभी को 15 अगस्त के गौरवशाली दिन के स्मरण में, इस दिन के महत्व के बारे में अवगत कराया तथा लोगों से प्रश्न भी पूछे । बच्चों का उत्साह देखकर हमने उनसे भी प्रश्न पूछे ।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए हमने खुशियां बांटों कैंपेन की शुरुआत की। हमने बच्चों के साथ एक परिवार की तरह बैठकर खाना खाया तथा उनसे बातचीत की। आखिर में बच्चों को और छात्रावास के आदरणीय महोदय को शुक्रिया करते हुए हमने उनसे विदा लिया। इसके पश्चात हमने सीताकुंड घाट पर मल्लाह और उनके बच्चों को खाना दिया और उनके साथ कुछ वक्त बिताया। उनका उत्साह और खुशी देखकर हम सब भी जोश से भर गए। हमने जय हिन्द, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे के साथ इस शुभ दिन का अंत किया।हेड कॉन्टैक्ट नंबर – 8707209663