सुल्तानपुर -तहसील के ब्लॉक बल्दीराय तैनात रहे लिपिक (बड़े बाबू) धनपतगंज ब्लाक से सम्बद्ध कार्यरत लिपिक (बड़े बाबू) का घूस लेते बीडीओ वायरल हो गया। वायरल बीडीओ की जांच पड़ताल से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि विकास विभाग ताना बाना बुनने वाला बिकास खंड बल्दीराय धनपतगंज में इस तरह की योजनाओं का इतिहास बहुत है पुराना। योगी सरकार के जीरो टॉलरेंस फरमान को पलीता लगा रहे विकास विभाग का लिपिक । धनपतगंज ब्लाक से सम्बद्ध लिपिक राज कुमार यादव ने किसी फाईल को पास कराने हेतु पांच पांच के गांधी छाप नोटो को लेते हुए किसी ने बीडीओ बना लिया और सोशल मीडिया पर बीडीओ वायरल कर दिया वायरल बीडीओ देखते ही लोगों के कान खड़े हों गये। नाम ना छापने की शर्त पर एक प्रधान ने बताया कि वर्षों से बल्दीराय धनपतगंज ब्लाक पर है तैनात लिपिक बिना कमीशन के कार्य नहीं होता। हालांकि ऑनलाइन समाचार अयोध्या इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस बावत जिला विकास अधिकारी डीआर विश्वकर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है।जांच के आदेश दे दिये गये हैं,बोले, मामला गंभीर है की जाएगी सख्त कार्रवाई। सरकारी भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा वायरल वीडियो। सांसद मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र में नहीं थम रही है घूसखोरी। सूत्रों के मुताबिक इसकी जड़ मजबूत होने के कारण इसके ऊपर कार्यवाही होना भी असंभव है इसी कारण विकास खण्ड में खुलेआम ब्यापक भ्रष्टाचार ब्याप्त है।
सुल्तानपुर -तैनात बड़े बाबू का घूस लेते हुए बीडीओ वायरल डीएम ने दिया जांच का आदेश, विभाग में मचा हड़कंप

