सीतापुर -स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया द्वारा किया गया ध्वजारोहण

by | Aug 16, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र, कटिया द्वारा किया गया ध्वजारोहण आजादी केअमृत महोत्सव मे मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामपाल यादव द्वारा किया गया वृक्षारोपण कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अध्यक्ष डॉ दया एस. श्रीवास्तव ने किसानों से वार्ता करते हुए जानकारी दी की 75 वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है । 75 सप्ताह तक चलने वाले इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा जिले में 75 प्रकार के कृषि और पशुपालन संबंधी तकनीकों की जानकारी कृषको व पशुपालकों को देगा । जिससे कृषको और पशुपालकों को लाभ मिलेगा । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री रामपाल यादव जी पूर्व विधायक बिसंवा ने किसानों को सम्मानित करते हुए ,पर्यावरण संरक्षण हेतु किसानों को आगे आने का आह्वान किया । विशिष्ट अतिथि श्री शकील अहमद सेवानिर्वित कार्यक्रम अधिकारी , नेहरू युवा केंद्र , उत्तर प्रदेश ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया । तथा युवाओं को सशक्त भारत निर्माण में आगे आने तथा स्वरोजगार हेतु कृषि व पशुपालन के विभिन्न उद्यम जुड़ने हेतु उत्प्रेरित किया।अन्य विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेनू मेहरोत्रा फाउंडर अध्यक्ष इनर हवील क्लब बिसंवा ने महिला समूह को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने हेतु कृषि विज्ञान केंद्र कटिया से मिलकर कार्यक्रम करने की की इच्छा व्यक्त की। अतिथि डॉ अलंकृता शुक्ला, प्राचार्य, श्री बच्चू लाल डिग्री कॉलेज, बिसवां ने ग्रामीण युवतीयों के शिक्षा व उनके सशक्तिकरण हेतु विभिन्न प्रकार के उद्यम अपनाने पर अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आनंद सिंह , डॉ शिशिर कांत सिंह, श्री सचिन प्रताप तोमर व प्रक्षेत्र प्रबंधक डॉ योगेंद्र प्रताप सिंह तथा कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे । इस कार्यक्रम में 47 किसानों ने प्रतिभागिता की।