लोहिया संस्थान में जूनियर छात्रों की रैगिंग के मामले में आरोपी छह छात्रों को जांच कमेटी ने मंगलवार को निलंबित कर दिया। इनमें 2019 बैच का वह छात्र भी शामिल है जिसने सोमवार को खुदकुशी का प्रयास किया था। पीड़ित छात्रों ने संस्थान प्रशासन से रैगिंग की शिकायत ईमेल से की थी। जांच कमेटी ने आरोप सही पाए। 2019 बैच के 200 छात्रों को नोटिस जारी की गई है। साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों पर भी रोक लगा दी गई है।लोहिया संस्थान में एमबीबीएस की 200 सीटें हैं। प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राएं मुख्य परिसर में रहते हैं। बाकी सीनियर छात्र गोमतीनगर स्थित सरयू अपार्टमेंट आदि स्थानों में रह रहे हैं। घटना 24 जुलाई की है। 2019 बैच के पांच छात्रों ने 2020 की एक छात्रा को एकेडमिक ब्लॉक के लेक्चर हॉल में बुलाया और उससे अभद्रता शुरू कर दी। इसी दौरान छात्रा के सहयोगी हॉल में आ गए और रैगिंग रोकने की कोशिश की। सीनियर छात्र जूनियर्स को डराने-धमकाने लगे। सीनियर छात्रों ने सभी छात्रों की रैगिंग शुरू कर दी। रैगिंग को लेकर हंसी मजाक अभद्रता में तब्दील हो गया। इसपर जूनियर छात्रा रोने लगी। उसके सहयोगी भी घबरा गए और वहां से भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन सीनियरों ने उन्हें बाहर नहीं जाने दियाईमेल से शिकायत कीसीनियरों ने जूनियर छात्रों पर नजर रखनी भी शुरू कर दी थी। हालात यह हो गए कि जूनियर छात्रों को प्रशासनिक भवन तक में जाने से रोक दिया गया। हिम्मत जुटाकर पीड़ित छात्रा व अन्य छात्रों ने ईमेल से शिकायत की। जिसके बाद संस्थान प्रशासन ने जांच कमेटी गठित की। इसमें डीन डॉ. नजुहत हुसैन, यूजी सेल व संस्थान के सीएमएस डॉ. राजन भटनागर, एनॉटमी विभाग की डॉ. नवबीर शामिल हुए। सोमवार को आरोपी छात्र की आत्महत्या की कोशिश के बाद संस्थान प्रशासन ने आनन-फानन में 24 घंटे में जांच पूरी कर दी।वर्जनईमेल से रैगिंग की शिकायत मिली थी। जांच में छह छात्रों पर कार्रवाई की गई। इसमें पांच छात्रों को तीन माह के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं खुदकुशी का प्रयास करने वाले आरोपी छात्र को 15 दिन के लिए निलंबित किया गया है। 2019 बैच के सभी विद्यार्थियों को चेतावनी जारी की है। साथ ही किसी भी तरह की सांस्कृतिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
लखनऊ -रैगिंग के आरोपी छह छात्र निलंबित

