लखनऊ -विजेताओं के सम्मान कार्यक्रम में आएंगे पांच हजार 700 खिलाड़ी

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

टोक्यो ओलम्पिक पदक विजेताओं के सम्मान कार्यक्रम में पांच हजार 700 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। मंगलवार को खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेन्द्र तिवारी आयोजन की तैयारियां देखने के लिए इकाना स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड दिशा निर्देशों का पूरी तरह पालन कराया जाए।उनके साथ अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर और डीएम अभिषेक प्रकाश भी थे। डीएम ने बताया कि कार्यक्रम दिन में तीन बजे शुरू होगा। बिना मास्क कार्यक्रम में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। निरीक्षण के बाद डीएम ने एलडीए को स्टेडियम के बाहर की सड़क दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने खिलाड़ियों और अन्य आगंतुकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था चाक चौबस्त रखने का भी निर्देश दिया। डीएम ने बताया कि स्टेडियम के बाहर 20 मोबाइल टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।