वाराणसी -छात्रा से छेड़खानी, साथी से मारपीट

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

बीएचयू परिसर में सोमवार की रात एक बार फिर मनबढ़ छात्रों ने उपद्रव किया। नशे में धुत आरोपियों ने एलडी गेस्ट हाउस पर एक छात्रा से छेड़खानी की और विरोध पर उसके साथियों से मारपीट भी की। छात्रा की तहरीर पर लंका थाने में एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।एमए की छात्रा सोमवार की रात एलडी गेस्ट हाउस चौराहे के पास चबूतरे पर अपने साथी के साथ बैठी थी। इसी समय नशे में धुत तीन छात्र पहुंचे और छात्रा से छेड़खानी करने लगे। विरोध पर उसके साथी से मारपीट की और बीचबचाव को आई छात्रा से भी मारपीट और छेड़खानी की गई। छात्रा का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे। धमकी देते हुए तीनों उपद्रवी वहां से गए तो छात्रा के पक्ष से काफी संख्या में छात्र-छात्राएं जुट गए और उन्होंने प्रॉक्टर कार्यालय का घेराव किया। फेसबुक के जरिए छात्रा ने आरोपियों में एक युवक की पहचान उपकार दुबे उर्फ बजरंगी के रूप में की। तहरीर के आधार पर लंका पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।