हरदोई -अनियमित रूप से खर्च कर दिए 32 लाख

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने व नई पंचायतों के गठन के बीच जिला प्रशासक की ओर से नियुक्त किए गए प्रशासक ने अनियमित तरीके से 32 लाख रुपए खर्च कर दिए।डीपीआरओ गिरीश कुमार ने बताया टड़ियावां ब्लॉक क्षेत्र की नानकगंज ग्रांट ग्राम पंचायत के निरीक्षण में दो पंचायत भवन बने पाए गए। इसमें से एक पर पूर्व प्रधान का अवैध कब्जा मिला, दूसरे पंचायत घर तक जाने का रास्ता ही नहीं बना हुआ था। ग्राम पंचायत में बनाया गया सार्वजनिक शौचालय भी अधूरा और जर्जर था। अभिलेखों के सत्यापन के दौरान जानकारी हुई प्रशासक अरविंद वर्मा ने ग्रामनिधि के 32 लाख रुपए निकाल कर खर्च कर दिए। जबकि शासन के पंचायत घर, सार्वजनिक शौचालय व अन्य कायाकल्प के कार्यों पर खर्च किए जाने के बाद ही ग्राम निधि से अन्य कार्य करवाए जाएंगे।डीपीआरओ ने बताया ग्रामनिधि का ब्योरा मंगवाया गया है, अनियमितताएं पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पंचायत घर से कब्जा हटवाए जाने के निर्देश दे दिए गए हैं