सीतापुर -मौत पर बवाल, झोलाछाप फरार

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

अकबरपुर। झोलाछाप चिकित्सक इलाके में अभी भी हावी है। स्वास्थ्य विभाग की कागजों पर चली कार्रवाई में काम नहीं आ रही है। ऐसे ही जद में एक ग्रामीण आ गया। आरोप है कि छोलाझाप की लापरवाही के चलते उसकी जान चली गई। मामला सकरन इलाके से जुड़ा हुआ है।कोतवाली तालगांव इलाके के लश्करपुर निवासी साठ वर्षीय रामाधार राजगीर का काम करते था। बताते हैं कि रोज की तरह वो शनिवार को काम करके घर लौटा तो उसकी हालत खराब थी। तेज बुखार था। रविवार सुबह स्वास्थ्य में काफी गिरावट आ गई तो परिवार के लोग साइकिल से महाराज नगर स्थित एक झोलाछाप चिकित्सक के पास लेकर पहंुच गए। सकरन इलाके के झोलाछाप द्वारा एक इंजेक्शन लगाया गया। इसी के कुछ देर बाद वृद्ध तड़पने और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार के लोग आक्रोशित हो गए। हंगामा देखकर झोलाछाप मौके से भाग निकला। बढ़ते बवाल की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली तो वह मौके पर पहुंच गई। एसएसआई रमेश कनौजिया ने जांच पड़ताल शुरू की और परिवार केलोगों के बयान दर्ज किए। इसी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई पूरी की गई। कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद स्थितियां स्पष्ट हो जाएंगी।झोलाछाप का खेल कई गांव में जारीग्रामीणों का दावा है कि इन्हीं झोलाछाप चिकित्सक द्वारा किए जा रहे इलाज के दौरान अंगरासी में भी ऐसी मौते हो चुकी हैं। लश्करपुर से लेकर महाराज नगर तक दर्जनों झोलाछाप चिकित्सक दुकान सजाए बैठे हैं।