यूपी-वर्तमान सरकार में लोक कल्याणकारी नीतियों का अपहरणशासकीय प्रशासकीय तंत्र की गोद में

by | Aug 18, 2021 | ई पेपर, जनहित, नेशनल, बड़ी खबर, राजनीती, स्थापना और प्रेरणा | 0 comments

।गोरखपुर। तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन द्वारा जनहित के मुद्दे पर चलाए जा रहे सत्याग्रह संकल्प के 36 वें दिन शासन व प्रशासन की उदासीनता इस बात का परिचायक है कि लोक कल्याणकारी नीतियां अपहरण का शिकार हो गई हैं या लोक विरोधी राजनीति तंत्र के कोप भाजन का शिकार हो गई हैं। संगठन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र ने मंगलवार को क्रमिक धरने के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे में शासकों प्रशासकों का भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का शगुफा छोड़ना आम नागरिकों का मजाक बनाते हुए मूल तथ्यों से भ्रमित किया जाना है। क्योंकि यदि वर्तमान सरकार और सरकार के कारिंदों की भ्रष्टाचार की दिशा में जीरो टॉलरेंस की व्यवहारिक नीति होती तो शासकीय प्रशासन की तंत्र के गोद में जीडीए में पल रहा भ्रष्टाचार पुष्पित पल्लवित ना होता। जिसका जीता जागता उदाहरण है जीडीए विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष के कार्यालय के पीछे स्थित कसया रोड गोरखपुर पर बगैर पार्किंग व मानचित्र के निर्धारित मानक व प्रक्रिया के विपरीत आवासीय क्षेत्र में अवैध नर्सिंग होम, हॉस्पिटल, पैथोलॉजी, मॉल, मल्टीस्टोरी व्यवसायिक भवन एवं रेस्टोरेंट के अवैध संचालन का धंधा जोरों पर न चलता और उक्त के क्रम में न्याय हित में तीसरी आंख मानवाधिकार संगठन के प्रतिनिधि मंडल को विगत 36 दिनों से वैधानिक कार्यवाही के इंतजार में क्रमिक धरने के संचालन के लिए विवश नहीं होना पड़ता। उक्त के उपरांत भी शासकीय प्रशासकीय तंत्र की नजरअंदाजी इस बात को प्रमाणित करती है कि लोगों द्वारा चुनी गई सरकार लोक कल्याणकारी नीतियों को नजरअंदाज कर व्यक्तिगत हित में जनहित के 24 सूत्रीय ज्ञापन के बिंदुओं को अपनी मदमस्त सत्ता का शिकार बनाने में मशगूल है।संगठन ने अपने सत्याग्रह संकल्प के माध्यम से चेतावनी दिया है कि ज्ञापन के जनहित के मुद्दों को व्यवहारिक रूप में निस्तारित करते हुए संगठन को अवगत कराएं अन्यथा विधि व्यवस्था के कोपभाजन का शिकार होने के लिए तैयार रहना होगा।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित संगठन के संरक्षक डा. पी.एन. भट्ट, संस्थापक महासचिव शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अधिवक्ता गिरिजेश शुक्ला, प्रदेश सचिव उ.प्र. व राष्ट्रीय संयुक्त अधिवक्ता मंच के वरिष्ठ अधिवक्ता अनुप मिश्रा, अशोक तिवारी दिवानी बार गोरखपुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विपुल मिश्रा, प्रदेश आई.टी. सेल प्रभारी अमरजीत यादव, आईटी सेल सदस्य धर्मराज यादव, दुर्गेश यादव, दिनेश यादव, वरिष्ठ कार्यकर्ता जियाउद्दीन अन्सारी, वरिष्ठ वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश शुक्ला कमिश्नरी बार गोरखपुर, अनूप कुमार मिश्रा एडवोकेट स्नेहा मिश्रा एडवोकेट दीवानी कचहरी गोरखपुर विरेन्द्र कुमार वर्मा, विरेन्द्र राय, जिला मंत्री रामचन्दर दूबे, जिला संयोजक राजमंगल गौर, जिला मीडिया प्रभारी शशी कांत, गोकुल गुप्ता जनपद कुशीनगर सूर्य देव शर्मा, सतीश कुशवाहा, अजय, जाहिद अली, मजहर उर्फ लाड़ले, नानू अंसारी, बृजराज सैनी, अमर सिंह, अजय कुमार सिंह, उमाशंकर मझवार, कमिश्नर बार के गोरखपुर शंभू सिंह श्रीनेत, दुर्ग विजय गौड़ एडवोकेट दिवानी बार गोरखपुर संजय गुप्ता, रुपेश शुक्ला, श्याम जी मद्धेशिया, महेंद्र मोहन तिवारी, सतीश मौर्या, विशाल, आदर्श, सत्येंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, वंश गुप्ता, गोलू, वृंदावन शर्मा, सतीश चन्द्र कुशवाहा, राजकुमार यादव, राजा राम यादव और जय बहादुर इत्यादि भारी संख्या में मशाल लिए लोग उपस्थित रहे।